Connect with us

उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

उत्तराखंड

उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

 

देहरादून। उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नव-साक्षरों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों वाले प्रदेश में यह लक्ष्य शिक्षकों, विद्यार्थियों, नव-साक्षरों, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े लोगों के सामूहिक प्रयास से हासिल हुआ है। मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के बाद उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना है।

यह भी पढ़ें 👉  18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे सीएम धामी…

उन्होंने कहा कि पूर्ण साक्षरता मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। आज साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना और हस्ताक्षर करना नहीं है, बल्कि डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ, स्वास्थ्य जागरूकता और जीवनोपयोगी कौशल भी इसके महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने नव-साक्षरों से बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने और शिक्षा का उपयोग जीवन को बेहतर बनाने में करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राज्य में शिक्षा को समावेशी और आधुनिक बनाने के प्रयास जारी हैं। राज्य में 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाओं और केंद्रीय स्टूडियो की व्यवस्था की जा रही है। 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना और विद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास के माध्यम से भी शिक्षा को मजबूत किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पूर्ण साक्षरता अभियान को सफल बनाने में करीब 25 हजार स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में राज्य को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जिस गांव में एक भी बच्चा पढ़ने वाला होगा, वहां विद्यालय बंद नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी

कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, अपर सचिव भारत सरकार अर्चना शर्मा अवस्थी, सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top