Connect with us

सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…

उत्तराखंड

सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…

 

देहरादून, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी तीन साहित्यिक कृतियां—’इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) भेंट कीं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को मजबूत बनाने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जैन की रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ-साथ भारत और जर्मनी के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top