Connect with us

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…

उत्तराखंड

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं।

शिक्षक दिवस पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने, उनका चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने, समाज को नई दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षकों का सदैव सर्वोच्च स्थान रहा है। शिक्षकों का ज्ञान, समर्पण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

उन्होंने कहा कि वही देश और समाज आगे बढ़ता है, जहां गुरुजनों का सम्मान होता है। गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भारतीय परंपरा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए उनसे गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को अपने जीवन में अपनाने तथा देश एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्पण और योगदान भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top