Connect with us

2027 की जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल संभाग बैठक संपन्न…

उत्तराखंड

2027 की जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल संभाग बैठक संपन्न…

 

देहरादून, 18 अगस्त। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को गढ़वाल संभाग की तीनों लोकसभा क्षेत्रों की सांसद-विधायक बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, विधायक तथा जिला अध्यक्ष शामिल हुए। लोकसभावार हुई बैठकों में क्षेत्र के विकास कार्यों, सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों तथा संगठन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा की ओर से लगातार संगठनात्मक बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने के निर्देश भी दिए।

70 विधानसभा सीटों पर हुआ मंथन : महेंद्र भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गढ़वाल संभाग की तीनों लोकसभा सीटों की बैठकों में प्रत्येक विधानसभा के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास, विकास कार्यों, युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से जुड़े कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…

उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कुमाऊं और गढ़वाल संभाग की बैठकों में 70 की 70 विधानसभा सीटों पर विस्तृत चर्चा हुई है। कमजोर और पिछली बार हारी हुई सीटों के लिए भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

भट्ट ने कांग्रेस की प्रस्तावित मेनिफेस्टो कमेटी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जनता से फीडबैक लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करती है और उसके वादों को धरातल पर उतारने का प्रयास करती है।

विकास के ट्रैक रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : बलूनी

गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा इस बार पहले से अधिक मेहनत करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावी तैयारी विकास आधारित है और पिछले करीब दस वर्षों में उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों के ट्रैक रिकॉर्ड को जनता के सामने रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्यों के आधार पर उत्तराखंड की जनता आगामी चुनाव में भी भाजपा को समर्थन देगी।

हरिद्वार में पिछली कमी इस बार होगी पूरी : त्रिवेंद्र

हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने माना कि पिछले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार क्षेत्र में पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन इस बार अधिक मेहनत के साथ पहले से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल समेत सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top