Connect with us

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

उत्तराखंड

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे और सुझाव भी दिए।

संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने ऑनलाइन पढ़ाई के बढ़ते चलन का उल्लेख करते हुए कहा कि कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अपने बच्चों के लिए स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीद सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से की जाने वाली व्यवस्था को लेकर सवाल किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। विद्यार्थियों के साथ इस तरह का सीधा संवाद उनकी अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top