Connect with us

मौसम अपडेट: यहां आज फिर होगी बर्फ़बारी, टूरिस्ट इलाकों में मौसम सुहावना

उत्तराखंड

मौसम अपडेट: यहां आज फिर होगी बर्फ़बारी, टूरिस्ट इलाकों में मौसम सुहावना

देहरादून: उत्तराखंड में होली के दिन अधिकतर इलाकों में मौसम साफ़ रहा लेकिन देर रात मौसम ने करवट बदल दी।  पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फ़बारी हुई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिली जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होने के साथ राज्‍य में एक बार फि‍र मौसम सुहावना हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

फिलहाल मौसम विभाग  राज्य के पहाड़ी इलाकों में खासकर रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में आज भी बारिश और बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फ़बारी की संभावना जताई है। वहीं  16 मार्च को भी राज्य के अधिकतर पहाड़ी जिलों में  3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। ऊँची चोटियों में बर्फ़बारी होने से नैनीताल मसूरी जैसे टूरिस्ट स्थलों का मौसम सुहावना हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम 31.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 03 डिग्री अधिक रहा हालांकि आज तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top