Connect with us

550 शिक्षक-कर्मियों ने कराया यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण

उत्तराखंड

550 शिक्षक-कर्मियों ने कराया यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण

काशीपुर: डेढ़ दशक पूर्व के विवाहित शिक्षकों और कर्मियों ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पोर्टल पर पंजीकरण करा दिया है। इसकी रिपोर्ट जिले से शासन को भेजी जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को पत्र जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया

इसमें उन्होंने कहा कि 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित कर्मियों को यूसीसी के तहत पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। इस कार्य को युद्धस्तर पर किया जाना है। सभी जिला नोडल अधिकारी अपने-अपने जिले में कार्यरत विवाहित कर्मियों का विवाह पंजीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सचिवालय सेवा में बंपर ट्रांसफर, बदली कई अफसरों की जिम्मेदारी

इसका संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग में भी नियत अवधि में विवाहित शिक्षकों और कर्मियों ने भी यूसीसी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा दिया है। इसमें करीब 550 राजकीय शिक्षक और कर्मियों के पंजीकरण कराने की जानकारी मिली है। प्रभारी बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित शिक्षक-कर्मियों का यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड स्टाइल आइकन रिया कपूर ने पैंटालून्‍स का फेस्टिव एडिट कलेक्शन किया लॉन्च…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top