Connect with us

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

उत्तराखंड

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पार्किंग व सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (NLRMP) के अंतर्गत संभावित जोखिम वाले भू-स्खलन क्षेत्रों के न्यूनीकरण के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

इसके अलावा विभिन्न जनपदों के राजकीय औद्योगिक आस्थानों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए एमएसएमई अवस्थापना विकास मद से ₹1.99 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर के राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा में मरम्मत व निर्माण कार्यों के लिए ₹46.14 लाख तथा राजकीय जनजाति छात्रावास काशीपुर में मरम्मत व निर्माण कार्यों के लिए ₹37.71 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोर्खासंध धर्मशाला, चन्द्रबनी के जीर्णोद्धार और पार्किंग निर्माण के लिए ₹38.97 लाख तथा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियाल गांव सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए ₹65.93 लाख की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही जिला कारागार सितारगंज के विस्तारीकरण कार्यों के लिए ₹38.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

इसके अतिरिक्त 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत स्थानीय निकायों के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ब्लॉक स्तर की लोक स्वास्थ्य इकाइयों की वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्वीकृत कार्ययोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹1.62 करोड़ जारी किए जाने का भी अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top