Connect with us

रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

उत्तराखंड

रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से गैस की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल गैस का कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन यदि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो देशवासियों को एक बार फिर कोरोना काल की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा। इस पर संचालक ने बताया कि सप्लाई में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस की खपत कम करने के लिए रेस्टोरेंट में तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन सहित अन्य साधनों का भी उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…

मुख्यमंत्री ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं तो सभी को धैर्य और एकजुटता के साथ स्थिति का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना काल में देश ने एकजुटता का परिचय दिया था, उसी प्रकार इस बार भी सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top