Connect with us

बागेश्वर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

बागेश्वर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

बागेश्वर: जनपद में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सुबह कपकोट विकासखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

जिलाधिकारी भटगांई ने आरओ और एआरओ को विशेष रूप से निर्देशित किया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्याशियों द्वारा मांगी गई किसी भी जानकारी को उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…

इसके साथ ही, उन्होंने नामांकन पत्रों की गहन परीक्षण करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखंड : धामी

इस दौरान उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल सिंह रावत, आरओ अंबरीश रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top