Connect with us

मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ने राज्य टेली. मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की

उत्तराखंड

मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ने राज्य टेली. मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून, 6 मई 2025 : आज स्वाति एस. भदौरिया मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा किया गया। यह दौरा राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (Tele-MANAS) के अंतर्गत राज्य टेली-मानस सेल की प्रगति के संदर्भ में किया गया।

मिशन निदेशक ने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर टेली-मानस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सरल और सुलभ बनाने हेतु टेली-मानस एक क्रांतिकारी पहल है, जो डिजिटल माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण परामर्श प्रदान करने में सक्षम है।”

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…

मिशन निदेशक ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर स्तर पर और अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा जन उपयोगी बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करें।

टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई में मानसिक तनाव एवं मनोवैज्ञानिक विकारों से ग्रसित रोगियों के लिए अब घर बैठे टेलीफोन के माध्यम से परामर्श एवं काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत टेली-मानस हेल्पलाइन का सेटअप SMHI सेलाकुई में स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से लोग प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से 24×7 निःशुल्क सेवा प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने वालों की गोपनीयता पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

टेली-मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 14416 या 1-800 891 4416 टेली-मानस एक राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक सरल एवं गोपनीय पहुंच प्रदान करना है। यह हेल्पलाइन न केवल परामर्श और मनोचिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है, बल्कि आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बैठक के उपरांत मिशन निदेशक द्वारा टेस्ट कॉल के माध्यम से प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया गया, ताकि सेवा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
समीक्षा बैठक में डॉ. फरीदुज्ज़फर (राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम), डॉ. प्रताप सिंह (सीएमएस, सेलाकुई), डॉ. एस.डी. बर्मन (संयुक्त निदेशक, SMHA), और डॉ. विनय शर्मा, डॉ. रोहित, डॉ. विक्रम रावत (AIIMS ऋषिकेश), डॉ. मधुरी एवं झुमुर (NIMHANS एवं IIIT बेंगलुरु से) बैठक में वर्चुअल सम्मिलित हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top