Connect with us

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

 

 

देहरादून, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग ₹5 करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लॉक स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹72.67 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹43.60 लाख तथा दुगड्डा ब्लॉक स्थित महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.69 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹1.02 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में श्री हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान निर्माण हेतु ₹1.42 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹85.08 लाख जारी किए गए हैं। वहीं पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मिलम स्थित नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹90.16 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष ₹54.09 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत की गई है।

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में कलझीपा जोशी स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹99.61 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष ₹59.76 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई है। इसके अलावा डीडीहाट क्षेत्र के मोस्टामानू मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए स्वीकृत ₹98.27 लाख में से शेष ₹39.31 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में तामली–रूपालीगाड़–सीम मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹79.44 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष ₹47.66 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत की है। टिहरी जिले की नई टिहरी विधानसभा के ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़, जाल, सुरक्षा दीवार तथा नाकिल नामे से कुआं तक सीसी रेलिंग मार्ग निर्माण के लिए ₹93.85 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष ₹56.31 लाख की प्रथम किश्त भी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने की विकास योजनाओं की झड़ी…

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी अनुमोदन दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top